कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने कार्यकाल में 23वीं बार 52 गरीबों एवं जरूरतमंदों की जान को बचाने के लिए उनकी बीमारियों के इलाज की खातिर 47.87 लाख रुपये सीएम आर्थिक सहायता फंड से दिलवाए। मैथानी ने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मजबूर गरीबों की मदद होती रहे। इसके साथ ही सड़क नाली खड़ंजा, पार्क, पुल, पेयजल एवं सीवर के भी काम करवाना नैतिक कर्तव्य समझता हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ के फंड से इन 52 मरीजों का पैसा अस्पताल एकाउंट में चला गया है। अब इन सभी का बेहतर इलाज होता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.