कानपुर, जून 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में सिंधी कालोनी के सामने एस्सेल पैलेस में नींव से शीर्ष कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही दाल-बाटी का भंडारा किया। आयोजन में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता देवतुल्य है। इनका सम्मान मेरा नैतिक दायित्व बनता है। जनसेवा को सर्वोपरि मान उसी का अमल करता हूं। यहां पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित,कौशल किशोर दीक्षित, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्र, सुरेश अवस्थी,रवींद्र पाटनी, राजेंद्र सिंह चौहान, अवधेश सोनकर आदि रहे। यह भी पढ़ें- अजय कपूर के भंडारे में जुटे भाजपा के दिग्गज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...