मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर एक सप्ताह में तीन फीट घटा
धनबाद, मई 26 -- मैथन, प्रतिनिधि। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण नदी, नाला, तालाब सूखने के साथ मैथन व पंचेत डैम का भी जलस्तर कम होने लगा है। एक सप्ताह में दोनों डैम का जलस्तर तीन फीट नीचे चला गया है। हालांकि अभी पानी की कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी लोग सवाल कर रहे हैं कि जिस तरह फिलवक्त डैम का जलस्तर कम हुआ है, और गर्मी पड़ेगी तो क्या होगा। हालांकि अधिकारियों की मानें तो पानी की कोई दिक्कत नहीं है। मैथन व पंचेत डैम से रोजाना हाइडल से बिजली उत्पादन हो रहा है, इस वजह से भी पानी कम हुआ है। 18 मई को मैथन डैम का जलस्तर 466.60 फीट व पंचेत डैम 409.60 फीट था। सोमवार को मैथन डैम का जलस्तर 463.55 फीट व पंचेत डैम का जलस्तर 406.12 फीट है। डीवीसी अधिकारियों के अनुसार पानी की कोई कमी नहीं है। दोनों डैम में भरपूर पानी है। यह भी पढ़ें- पाताल में पानी... नल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.