धनबाद, जुलाई 17 -- मैथन बाईपास स्थित श्री श्याम बालाजी धाम मंदिर से गुरुवार की शाम को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक अरूप चटर्जी भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान की आरती कर और नारियल फोड़कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा मंदिर से मैथन पोस्ट ऑफिस एरिया के पुराने शिव मंदिर तक पहुंचा। जहां भगवान नौ दिनों तक मौसी घर विश्राम करेंगे। यहां शुक्रवार से रोजाना शाम को भागवत पाठ व कीर्तन किया जाएगा। मौके पर शिव मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य, मंदिर के अरविंद सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, डॉक्टर रामजी द्विवेदी, गोपी सन्याल, पाल्टू महतो, एलबी सिंह, बापी दता, पार्थ सारथी दास आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रथारूढ़ हुए जगन्नाथ, हरे कृष्णा-हरे कृष्णा गाते जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ निकली रथयात्र...