मैथन में किया गया मेंटनेंस, आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
धनबाद, जून 3 -- धनबाद, संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल ने मंगलवार को धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना के कच्चे जल केंद्र गोगना मैथन स्थित विद्युत पैनलों का जनरल मेंटेनेंस कार्य किया। इसके लिए करीब दो घंटे का शटडाउन लिया गया। विभाग के अनुसार इसके कारण बुधवार को शहर में आंशिक जलापूर्ति की जाएगी। इससे धनबाद शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कार्यपालक अभियंता मयंक कुमार भगत ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह रखरखाव कार्य किया गया है। विभाग ने आमलोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.