रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मेकॉन स्टेडियम में बुधवार को हिंडालको इलेवन और मीडिया इलेवन के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में हिंडालको इलेवन की टीम आठ विकेट से विजयी रही। सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित इस मुकाबले में खेल भावना और उत्साह देखते बना। कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख चारू गोनियाल और मिनरल्स एंड माइन्स हेड बिजेश झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मैच में मीडिया इलेवन के कप्तान विजयकांत पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में मीडिया इलेवन की टीम 9 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी हिंडालको इलेवन की टीम ने सधी हुई और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 17.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पत्रकार विशालकांत...