कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन व सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के बीच डेनाइट मैत्री मैच खेला गया। जिसमें इनकम टैक्स बार एसो. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इनकम टैक्स बार टीम ने पांच विकेट पर 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेल्स टैक्स बार की टीम 18 ओवर में 102 रन बना सकी। मैन ऑफ द मैच अंकित ओरी, रंजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कुलदीप यादव सर्वश्रेष्ठ कुलदीप यादव रहे। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार आशीष जौहरी को मिला। मुख्य रूप से प्रदीप द्विवेदी, शैलेंद्र सचान, मनीष श्रीवास्तव, शरद सिंघल, एसपी सिंह, नरपत जैन, आईडी भाटिया, सुमित टंडन, अवनीष मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.