पिथौरागढ़, जनवरी 14 -- झूलाघाट। नेपाल प्रहरी दिवस पर एसएसबी व नेपाल सशस्त्र बल के मध्य मैत्रीपूर्ण बालीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीते दिन एसएसबी परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल व नेपाल प्रहरी के जवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 2-1 से नेपाल प्रहरी की टीम ने जीत दर्ज की। कमांडेट आशीष कुमार कहा कि खेल आयोजनों से न केवल जवानों की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात बलों के मध्य आपसी समन्वय व सहयोग को भी मजबूती मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.