आगरा, दिसम्बर 15 -- रामस्वरूप पाठक की स्मृति में सेंटजोंस डिग्री कॉलेज मैदान पर मैत्री वेटरन फुटबॉल मैच खेला गया। बीएमडब्ल्यू व फरारी टीम के बीच खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि कौशलेंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान संजय राय, जग्गी पंडित, करण पाल, अनिल बक्शी, राजीव सोई, संदीप यादव आदि मौजूद रहे। आगरा वेटरन फुटबॉल एसोसिएशन ने मैच में सहयोग किया। अंत में डॉ. राजीव फिलिप्स एवं विजय पाठक ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...