अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। होली के अवसर पर इनर व्हील अलीगढ़ मैत्री ने रंग पंचमी के दिन 22 फरवरी को वृंदावन परिक्रमा का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों ने रंग-गुलाल के साथ भजन-कीर्तन करते हुए 12 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की। चारों ओर रंग-गुलाल उड़ाते, नाचते-गाते सदस्यों ने इसका आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रेसीडेंट भावना शर्मा, सीजीआर शालिनी सहगल, जेडपीसी विशान झा, सेक्रेटरी नीलम अरोरा, पायल अरोरा, चित्रा खंडेलवाल, मनोरमा सिंह, बबिता भारद्वाज, दीक्षा सिंह, तुलिका, सुनंदा, पल्लवी, नीतू बंसल, पूजा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सोनिया, रुचि ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...