मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। राज्य कर/वाणिज्य कर के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीएसटी विभाग एवं व्यापारियों के मध्य एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जीएसटी एकादश ने व्यापारी एकादश को हराकर रोमांचकारी विजय प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता टीम में शामिल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जीएसटी एकादश कैप्टन बृजेश कुमार दीपांकर और व्यापारी एकादश कप्तान राकेश कुमार तिवारी के मध्य हुए टॉस में व्यापार मंडल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में व्यापारियों ने 137 रन बनाकर जीएसटी को 138 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी जीएसटी एकादश की टीम रोमांचकारी मैच में 14 ओवर तीन गेंद के बाद महज तीन गेंद शेष रहते हुए आखिरी विकेट में जीएसटी राज्य की तरफ से अखिलेश ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.