लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 17 -- तृतीय वाहिनी एसएसबी व नेपाल के एसएसबी के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। दोनो टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एसएसबी की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। तृतीय वाहिनी एसएसबी कमांडेंट प्रमोद देवरानी के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल समवाय खखरोला व नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। निरीक्षक सामान्य राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस रोमांचक मुकाबले में एसएसबी की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए 2-1 से शानदार विजय हासिल की। इस आयोजन ने दोनों सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय, सहयोग व मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...