बुलंदशहर, मार्च 1 -- खुर्जा। श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज की ओर से सुभाष मार्ग स्थित शंकर लाल का नोहरा में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी एवं फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल द्वारा मधुर संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली और भक्तीमय भजनों पर झूमते हुए नृत्य कर आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। संगठन के अध्यक्ष रवि वर्मा हैप्पी ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व द्वेष और गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह...