जहानाबाद, मई 28 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैडला गांव में बंद घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मड़ेला गांव निवासी मसूदन मिस्त्री अपने पूरे परिवार के साथ रांची में रहकर कार्य करते हैं। इसी बीच घर सुनसान रहने का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने मसूदन मिस्त्री के घर का दरवाजा एवं ताला टूटा हुआ देखा। यह भी पढ़ें- मैडला गांव में बंद घरों में चोरी, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा इसके बाद इसकी सूचना उन्हें दी गई। सूचना मिलने पर मसूदन मिस्त्री रांची से गांव पहुंचे। घर पहुंचकर जब उन्होंने अंदर देखा तो घर से कई कीमती सामान गायब...