बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा। बगहा-2 प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुरवाबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एचएम कुमारी मालती पर छात्रों से अनुचित कार्य कराने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं वीडियो में शिक्षिका पढ़ाने की बजाय कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही है। दो छात्राएं आगे-पीछे खड़ी होकर हाथ पंखा से उन्हें हवा दे रही है। एक अन्य वीडियो में स्कूल ड्रेस में छात्र कुदाल लेकर काम करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों समेत लोगों में आक्रोश फैल गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल बगहा दो प्रखंड के बीएओ फूदन कुमार राम ने बताया कि उन्हें भी वीडियो मिला है। मामले की जांच की जाएगी। मामला सही पाये जान...