मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने मैठी टोल प्लाजा के पास से शराब लदे कंटेनर को जब्त किया है। मौके से चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब लोड कर पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। कंटेनर के पिछले हिस्से के दोनों किनारे पर लोहे का चदरा लगा था, ताकि बॉर्डर पर हैंड स्कैनर मशीन की जांच में पकड़ में नहीं आए। पूछताछ में इनकी पहचान हरियाणा के कंटेनर चालक कुलदीप और खलासी रामचरण के रूप में हुई है। कंटेनर से 375 कार्टन पंजाब निर्मित शराब जब्त की गई। कंटेनर पर राजस्थान का नंबर लिखा है। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार चालक व खलासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...