कल्याण ईस्ट, जुलाई 5 -- शादी कराने वाली एक मशहूर मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए धोखाधड़ी और दरिंदगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाले एक 38 साल के शख्स पर एक महिला से रेप करने और उसे करीब Rs.41.25 लाख का चूना लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद को करोड़पति बिजनेसमैन बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया था। कल्याण ईस्ट (ठाणे जिला) की रहने वाली 36 साल की पीड़ित महिला तलाकशुदा है और अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शादी की वेबसाइट पर अपनी एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी, जिसमें उसने खुद को एक बड़ा होटल कारोबारी और सिविल इंजीनियर बताया था। यह भी पढ़ें- 13 साल बड़ी औरत से अफेयर और फिर पत्नी की हत्या; गुरुग्राम में पति का खौफनाक कांडशादी ...