कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालसर, हसनगंज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के तीन मेधावी छात्रों ने टॉप सूची में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं हैं। विद्यालय के छात्र प्रेम प्रीतम ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में 5वीं रैंक हासिल की। वहीं रवि कुमार और अनुराज मंडल ने 472-472 अंक लाकर संयुक्त रूप से 6वीं रैंक प्राप्त की। इन तीनों छात्रों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इन छात्रों ने कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखा। सीमित संसाधनों के बावजूद इनकी लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.