कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इस वर्ष इंटर और मैट्रिक परीक्षा परिणामों ने कटिहार में शिक्षा की दो अलग तस्वीरें सामने रख दी हैं। जहां इंटरमीडिएट में शहरी प्लस टू स्कूलों का दबदबा रहा, वहीं मैट्रिक में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।एमबीटीए इस्लामिया प्लस टू स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. नदीम अहमद खान ने बताया कि शहर के स्कूलों में पिछले 13 वर्षों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई हो रही है। शिक्षकों का अनुभव और बेहतर संसाधनों का सीधा लाभ छात्रों को मिला, जिससे इंटर के परिणाम में शहरी छात्रों की मजबूत पकड़ दिखी।वहीं उन्होंने कहा कि माध्यमिक स्तर पर ग्रामीण स्कूलों में लंबे समय से पढ़ा रहे शिक्षकों का अनुभव और छात्रों की मेहनत रंग लाई है। अपग्रेड हुए स्कूलों में भी शिक्षकों की पकड़ मजबूत...