कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार। एमबीटीए इस्लामियां प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा शिखा कुमारी ने 468 अंक प्राप्त कर जिले में 10वां स्थान हासिल किया है। दिग्घी नया टोला निवासी शिखा के पिता प्रमोद प्रसाद मंडल किसान हैं, जबकि मां प्रियंका कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। चार बहनों और एक भाई के बीच रहकर शिखा ने स्वाध्याय के बल पर यह सफलता पाई। उनका लक्ष्य यूपीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना है। रैंक- 05- गुआगाछी की प्रियदर्शनी को मिला जिले में पांचवा स्थानमनिहारी निसगुआगाछी गांव निवासी आलोक सिंह की पुत्री एसएन उच्च विद्यालय की छात्रा प्रियदर्शनी ने मैट्रिक परीक्षा में 473 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है । प्रियदर्शिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरूजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम व लगन से कोई भी ...