मुजफ्फरपुर, मई 29 -- औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को इंटर कला में स्कूल टॉपर छात्रा मनीषा कुमारी और मैट्रिक की परीक्षा में जिले में चौथे स्थान रही नेहा कुमारी को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि मेहनत का फल मीठा होता है। इस मौके पर शिक्षक अशोक प्रियदर्शी, पंकज कुमार रजक, मो. शहीद रजा, रश्मि कुमारी, डॉली कुमारी, दिनकर यादव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...