सासाराम, अप्रैल 5 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दारानगर पंचायत भवन में रविवार को मुखिया कौशल्या देवी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें मैट्रिक व 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। बताया कि करीब छह माह पहले षष्ठम वित्त से लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया था। लाइब्रेरी में मैट्रिक व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करायी गई है। जो अच्छे अंक से पास कराने में लाभदायक साबित हुई। रेलवे में नौकरी पाने वाले संजीत कुमार व दीवाकर कुमार को भी सम्मानित किया गया। 12 वीं के अभिनव कुमार पाठक व सुप्रिया कुमारी तथा मैट्रिक की अनुष्का कुमारी, लौकेश कुमार व खुशबू कुमारी को सम्मानित किया गया। अन्य 40 छात्र छात्राओं को भी कलम कॉपी दी गई। मौके पर उपमुखिया गुलबहार खान, दीनबंधु पाठक, पिंटू खान, ...