समस्तीपुर, अगस्त 26 -- समस्तीपुर। अगले साल 2027 में होने वाली बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया सोमवार 25 अगस्त से शुरू हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा फॉर्म अगले 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे। जिले के सभी हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों में इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलेभर में कुल 404 सरकारी हाई स्कूल व प्लस टू स्कूल हैं। इसके अलावा बोर्ड से निबंधित ऐसे स्कूल भी हैं, उनके विद्यार्थी भी फार्म भर रहे हैं। इन स्कूलों के नियमित छात्रों के साथ-साथ स्वतंत्र (प्राइवेट) कोटि के छात्र-छात्राएं भी फॉर्म भर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड ने कसा शिकंजा: बिना सत्यापन नहीं भर सकेंगे मैट्रिक-इंटर का परीक्षा फॉर्म यह भी पढ़ें- ...