लखीसराय, मार्च 30 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्लस टू परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा प्रगति कुमारी उर्फ छोटी को इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2026 की परीक्षा में 447 अंक मिला है। उसे 89.4 प्र.श. अंक प्राप्त हुआ है। वह पुरानी बाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार एवं पूनम कुमारी की पुत्री है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार, परिवार के भाई कुणाल कुमार, युवराज, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है। परियोजना स्कूल और कटेहर गांव निवासी शंकर यादव की पुत्री कनक कुमारी को 448अंक, ज्योति कुमारी को 439, अंचल मानूचक को 426 तथा चंद्रमुखी को 390अंक मिला है। पंकज कुमार शिक्षक समेत अन्य ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। विदित हो कि प्रखंड के माणिकपुर के प्लस टू की छात्रा ज्योति सिन्हा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कि...