मैट्रिक में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित
औरंगाबाद, मार्च 31 -- गोह प्रखंड मुख्यालय में एक समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के निदेशक दिनकर कुमार ने बताया कि शुभम कुमार ने 472, चंदन कुमार ने 471, खुशी कुमारी ने 465, आनंद कुमार ने 463, आदित्य कुमार ने 460, अंजली कुमारी ने 455, नीरज कुमार ने 453 तथा सचिन कुमार ने 452 अंक प्राप्त किए हैं, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्रों को भी समारोह में प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.