सिमडेगा, फरवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा सोमवार को शांतिपुर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। 21 परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 6507 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 78 छात्र अनुपस्थित पाए गए। वहीं दुसरी पाली में इंटर की परीक्षा में राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। पांच परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 3582 छात्र शामिल हुए जबकि 22 छात्र अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व छात्रो की गहनता पुर्वक जांच की जा रही थी। जिले में संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.