साहिबगंज, फरवरी 14 -- साहिबगंज। जैक बोर्ड की ओर से संचालित मैट्रिक परीक्षा में शनिवार को खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया की परीक्षा में कुल 18 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में आईए के इतिहास की परीक्षा में 5200 में से 5161 उपस्थित एवं 39 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अब सोमवार को परीक्षा होगी। उस दिन मैट्रिक के लिए संस्कृत और इंटर कला संकाय के लिए राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...