मोतिहारी, अप्रैल 1 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के भादा पंचायत में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्राइट फ्यूचर एजुकेशनल हब के अरविन्द कुमार एवं रोहित कुमार के नेतृत्व में किया गया। समारोह का उद्देश्य सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें पीयूष ने 454 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, वहीं प्रिंस कुमार ने 410 अंक और अभिषेक कुमार जो की 403 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। दोनों छात्रों को मंच पर प्राइज एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने छात्रों की स...