बक्सर, अप्रैल 2 -- युवा के लिए ------ समारोह शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए गरीबी से घबराने की किसी को जरूरत नहीं है सिमरन को शॉल, बुके, मोमेंटो व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया फोटो संख्या- 07, कैप्सन- गुरुवार को चौसा में आयोजित सम्मान समारोह में दसवीं में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन को सम्मानित करती मुख्य पार्षद किरण देवी, प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार व अन्य। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में स्कूल की छात्रा सिमरन कुमारी को राज्य में नौवां स्थान हासिल किए जाने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ...