मधेपुरा, मार्च 30 -- कुमारखंड। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में छात्र- छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। महर्षि मेंही प्लस टू हाई स्कूल कुमारखंड की छात्रा रश्मि कुमारी ने 461 अंक प्राप्त किया है। कुमारखंड निवासी वयवसायी धीरज कुमार झा उर्फ मनोज झा की पुत्री रश्मि सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टापर रही। जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में स्कूल टापर बने रामनगर महेश निवासी राजीव कुमार के पुत्र अभिनव आयुष ने 458 अंक प्राप्त किया है। मालूम हो कि अभिनव की बड़ी बहन आस्था प्रियदर्शी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 472 अंक प्राप्त कर स्कूल टापर रही थी। इस बार के इंटर आर्ट्स में आस्था ने 461 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है। जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला के छात्र स्कूल स्तर पर दूसरे स्थान पर रहे आनंद कुमार झा ने 441 अंक, दिव्या...