गया, मार्च 30 -- गुरुआ गांव की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 459 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वह प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर उसने यह सफलता हासिल की। उसके पिता चितरंजन कुमार बिजली मिस्त्री हैं, जबकि माता कांति देवी गृहिणी हैं। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर थानाध्यक्ष मनेश कुमार, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजवाला कुमारी, शिक्षिका राजबाला कुमारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार ने पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नौडीहा के छात्र चंदन कुमार ने 460 अंक लाकर अपने विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने दोनों छात्रों को ब...