हजारीबाग, फरवरी 1 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। आगामी 4 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए रविवार को एम्बिशन पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्य अतिथि सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बरही के पीजीटी शिक्षक प्रभात प्रसाद ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस परीक्षा की समझदारी से तैयारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजाना अध्ययन योजना बनाने, कठिन विषयों को सरल तरीके से पढ़ने और नियमित पुनरावृत्ति पर विशेष बल दिया। कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कार्यों को अच्छे तरीके से कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्लस टू हाई स्कू...