लखीसराय, अप्रैल 7 -- कजरा,एक संवाददाता। लखीसराय जिले के होनहार छात्र निरंजन ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 484 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में केआरके स्कूल, लखीसराय के छात्र निरंजन की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। निरंजन की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कठिन मेहनत के साथ-साथ कन्या मध्य विद्यालय नरोत्तमपुर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वयं निरंजन ने स्वीकार किया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव विद्यालय की शिक्षिका माधवी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही पड़ी, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निरंजन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कजरा स्थित कन्या मध्य विद्यालय, नरोत्तमपुर से वर्ष 2024 तक आठवीं कक्षा में प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.