रामगढ़, अप्रैल 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में पावन क्रूस स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त किया है। परीक्षा में कुल 116 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 111 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से और 5 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उतीर्ण कर स्कूल का नाम रौशन किया। इसमें सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रीया मेहता ने स्कूल टॉपर होने के साथ-साथ रामगढ़ जिला की सेकेंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं खुशी कुमारी और संचिता सोनी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, पल्लवी कुमारी 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, मानसी ऋतंभरा और नैंसी कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान और नैतिक उरांव 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.