गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में इस बार गोपालगंज जिले में शिक्षकों के बच्चों का दबदबा देखने को मिला। टॉप-3 में शामिल पांच छात्रों में से चार विद्यार्थी शिक्षक परिवार से हैं, जिसने शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की है। जिले में कृष्णा गुप्ता ने 482 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी मां रीना गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर में प्रधानाध्यापिका हैं। जबकि पिता सुधीर गुप्ता विद्यालय में नाइट गार्ड हैं। वहीं अंशु कुमारी ने 479 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता दीनबंधु कुमार शिक्षक हैं। तीसरे स्थान पर 476 अंक के साथ रंजना कुमारी और नीरज कुमार रहे। रंजना के पिता रमेश कुमार साह तथा नीरज के पिता विनोद सिंह भी शिक्षक हैं। नीरज कुमार रामचंद्रपुर पंडित दीप नारायण उपाध्याय उच्च...