बक्सर, मार्च 30 -- युवा के लिए ---- सराहनीय चौगाई प्रखंड के नचाप उच्च मध्यामिक विद्यालय में आयोजित हुआ समारोह शिक्षकों ने अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का किया हौसलाअफजाई फोटो संख्या- 13, कैप्सन- सोमवार को नचाप विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रर्दशन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते शिक्षक। डुमरांव/चौगाईं, हमारे प्रतिनिधि। चौगाई प्रखंड के नचाप स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा अच्छे अंकों से उतीर्ण स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने सम्मानित करते हुए हौसलाअफजाई किया। समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षा से जीवन को उज्जवल करते हुए अच्छे नागरिक बनने का प्रय...