खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में इस साल मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में कुल 26 हजार 468 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हालांकि परीक्षा से 637 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। जिले में 37 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें सदर अनुमंडल में 16 केन्द्रों व गोगरी अनुमंडल अंतर्गत बने 21 केन्द्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा में सख्त व्यवस्था रही थी। बता दें कि परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया था। इधर परीक्षा के उपरांत जिले में दूसरे जिले के कॉपी के लिए दो मूल्यांकन केन्द्र बने थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...