रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची द्वारा आयोजित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रांची जिले के विभिन्न 75 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 3 से 17 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह 6:45 से शाम 8:20 बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9:45 से 1 बजे तक होगी। डीसी व एसएसपी के संयुक्त आदेश पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। निषेधाज्ञा के तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग, हथियार या लाठी-डंडा लेकर चलने तथा किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा पर रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई क...