बांका, मार्च 30 -- बांका। वरीय संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में बांका जिले ने इस बार एक नया इतिहास रच दिया है। जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव की रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। पुष्पांजलि ने 500 में से 492 अंक हासिल कर बिहार टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वह सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा है। उसकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। पुष्पांजलि की सफलता की खबर मिलते ही उसके गांव गोपालपुर सहित पूरे रजौन प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल बन गया। परिजनों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि की मेहनत और लगन ने य...