गोपालगंज, फरवरी 17 -- गोपालगंज। जिले के गोपालगंज व सदर अनुमंडल के 35 केन्द्रों पर मंगलवार को आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दो परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। मीरगंज शहर स्थित साहूजैन स्कूल में बने केन्द्र पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कदाचार में लिप्त पाए जाने पर उक्त कार्रवाई की गयी। वहीं, परीक्षा में दोनों पालियों के दौरान कुल 46 हजार 752 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 45 हजार 970 उपस्थित और 782 अनुपस्थित रहे। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कुल 23 हजार 807 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 23 हजार 482 उपस्थित और 325 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान कुल 22 हजार 945 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 22 हजार 488 उपस्थित और 457 अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...