कोडरमा, अप्रैल 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो ने इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की तीन छात्राओं ने जिले के टॉप-10 में स्थान बनाकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा अर्पणा कुमारी ने 483 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। शिवानी कुमारी ने 473 अंक के साथ छठे स्थान तथा सलोनी कुमारी 472 अंक लाकर सातवें स्थान पर रही। विद्यालय की 113 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 124 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी और 12 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। प्रधानाध्यापक विद्यासागर पासवान ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्राओं के परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम टीम वर्क और अनुशासन का नतीजा है। विद्यालय प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.