नवादा, मार्च 30 -- नवादा, निज प्रतिनिधि मैट्रिक का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। सुबह से ही परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्सुकता बनी थी। परिणाम घोषित होने से पूर्व परीक्षार्थी मोबाइल से चिपके रहे। इस बार मैट्रिक का रिजल्ट जिले में पिछले साल की तुलना एक प्रतिशत गिरा है। पिछले साल 82.11 फीसदी बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता पायी थी। जबकि इस साल 81.79 फीसदी छात्र-छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा में सफल हुए। पिछले साल 48.66 फीसदी लड़के मैट्रिक परीक्षा में सफल रहे थे, जबकि लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 51.33 था। इस साल 80.57 फीसदी लड़के और 80.67 फीसदी लड़कियों ने सफलता पायी है। इस बार टॉप टेन में चार लड़कों और दो लड़कियों ने जगह बनायी है। मैट्रिक की परीक्षा पिछले साल और इस साल भी 33 केन्द्रों पर हुई। इस साल 37 हजार परीक्षार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.