रांची, अप्रैल 23 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल  द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में जयपाल सिंह 2 उच्च विद्यालय, अलौंदी ने शानदार प्रदर्शन किया है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय से इस वर्ष कुल 65 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 37 ने प्रथम श्रेणी और 27 ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की। इस तरह विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जो अत्यंत सराहनीय है। विद्यालय के छात्र नावेद अंसारी ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर खूंटी जिला के टॉप-10 में पांचवा स्थान बनाते हुए विशेष उपलब्धि दर्ज की। यह भी पढ़ें- खूंटी में मैट्रिक टॉपर्स पर छात्राओं का दबदबा, एसरांति होरो बनी जिला टॉपर वहीं शीतल कुमारी ने 93 प्र...