पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में झारखंड अधिविद्य परिषद् की मैट्रिक परीक्षा-2026 में शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं जिला में संचालित 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और आठ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने भी जिला टॉप टेन में स्थान नहीं बना पाई हैं। जबकि एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का सलाना बजट करीब एक करोड़ है। राज्य के टॉप टेन में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के तीन विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है। अपग्रेडेड हाई स्कूल चक की छात्रा प्रीति कुमारी ने राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- प्लस टू पिछड़ी जाति बालिकाआवासीय उच्च विद्यालय कुरुआ की सभी छात्रा रही प्रथम वहीं हैदरनगर के अपग्रेडेड हा...