धनबाद, जून 25 -- धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के जोन नंबर-1 की ओर से बुधवार को बेहराकुदर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जोनल अध्यक्ष नीपू सिंह के नेतृत्व में मेडल, मोमेंटो और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर समाज के संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह ने कहा कि राजपूत समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और विद्यार्थियों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। वहीं जोनल अध्यक्ष नीपू सिंह व केंद्रीय सचिव चंद्रिका सिंह ने घोषणा की कि अगले वर्ष से विद्यालय के पांच मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों ...