बगहा, फरवरी 23 -- बगहा,हमारे संवाददाता। बिहार वद्यिालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा बगहा में 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। आखिरी दिन परीक्षार्थियों ने इंग्लिश विषय की परीक्षा दी। केंद्रों पर सुरक्षा और कदाचार-निरोधी व्यवस्थाएं सख्त रहीं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली, जबकि प्रशासन की ओर से ट्रैफिक और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। केंद्राधीक्षकों के अनुसार, अधिकांश परीक्षार्थी समय से पहुंचे और परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुई। शक्षिा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को वोकेशनल कोर्स की परीक्षा आयोजित होगी। इस पेपर में परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.