देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा देकर घर लौट रही 15 वर्षीया छात्रा के अचानक लापता हो गया। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कुमैठा गांव निवासी सुरेश कुमार ने आवेदन में बताया है कि पुत्री नगर के पब्लिक स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजकर 35 मिनट पर परीक्षा केंद्र से बाहर निकली और नंदन पहाड़ चौक की ओर जा रही थी। उसी दौरान अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा की लंबाई लगभग 5 फीट है, रंग गोरा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पिता ने थाना प...