मधेपुरा, मार्च 30 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी मैट्रिक के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूल श्रीनगर घैलाढ़ के छात्र नवरत्न जहां बिहार में छठा स्थान व जिला टॉपर बने, वहीं पारसमणि हाईस्कूल बभनी के छात्र दीपक कुमार द्धितीय व केशव कन्या हाईस्कूल की छात्रा काजल कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया। नवरत्न को 485 अंक, दीपक को 477 और काजल को 476 अंक मिला। शहर के भीरखी वार्ड 25 निवासी रिटायर्ड फौजी राजेश कुमार ठाकुर की तृतीय पुत्री काजल कुमारी के तीसरा जिला टॉपर बनने पर लोगों ने बधाईयों का तांता लगा दिया। रिजल्ट आने से खुश काजल के पिता राजेश ठाकुर, माता ममता कुमारी, दादी सुदामा देवी, बड़ी बहन रूपम कुमारी, दूसरी बहन करीना कुमारी, भाई रजनीश कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.