भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का मार्क्सशीट, प्रॉविजनल सर्टिफिकेट व क्रॉस लिस्ट जारी कर दिया है। समिति ने डीईओ को पत्र जारी कर कहा कि विशेष दूत के माध्यम से सभी कागजात आपके कार्यालय को भेजा जा रहा है। नौ जून से विद्यालयों को वितरण किया जाए। विद्यालय के प्रधान या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि को दस्तावेज सौंपे जाएंगे।डीईओ को कहा गया कि सभी प्रमाणपत्र की प्राप्ति के बाद मिलान कर लेंगे। यदि सामग्री में अन्य जिले या विद्यालय के पैकेट मिलते हैं तो उसे अविलंब वापस कर देंगे। विद्यालय स्तर से भी प्रमाणपत्रों को तत्काल छात्रों के बीच वितरण करने का प्रबंध किया जाए। यह भी पढ़ें- मैट्रिक परीक्षा का मार्क्सशीट व क्रॉस लिस्ट का वितरण नौ जून से इधर, दो मेरिट लिस्ट के आधार पर जिले में इंटर...