सीवान, फरवरी 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर केन्द्र के पास भीड़ बनी रह रही है। अचानक से परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के शहर में आने व गाड़ियों की कतार लगने से जाम का नजारा हर दिन दिख रहा है। सीवान व महाराजगंज अनुमंडल के 53 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पांचवें दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक व वीक्षक समेत दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अलर्ट दिखे। वहीं, परीक्षा केन्द्रों के आस-पास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता व्यवस्था थी। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बावजूद केन्द्रों के आस-पास काफी संख्या में भीड़ बनी रही। विशेषकर उन केन्द्रों के पास, जहां एक से अधिक परीक्षा केन्द्र थे। इधर, मैट्रिक परीक्षा में नक...